फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: इस मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें सांस संबंधी बीमारी के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मौसम में हो रहे बदलाव से लोगों को सांस संबंधी परेशानी हो रही है। सर्दी और खांसी की भी शिकायत मिल रही है। हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में औसतन हर रोज 10 से 15 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं जिन्हें सांस संबंधी बीमारी की समस्या है। वरिष्ठ चिकित्सक डा. अशोक कुमार यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव के समय सांस की समस्या अक्सर जा आ जाती है। किसी तरह के लक्षण नहीं दिखते लेकिन अचानक परेशानी बढ़ जाती है। बच्चों के साथ ही 35 से अधिक उम्र के लोगों में इस तरह की समस्या देखने को मिल रही हैं। ऐसे में सुबह व शाम की दिनचर्या में थोड़ा सा सतर्क रहने की जरूरत होती है। उम्र दराज लोग सुबह थोड़ी देर के लिए घूमने निकलें। बच्चों के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। अस्पताल की ओपीडी में हर रोज 10 से 15 लोगों ऐसे आते हैं जिनकों सांस लेने में किसी न किसी तरह से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

प्रदूषण और संक्रमण से हो रही परेशानी-जिला अस्पताल के फिजिशियन डा. अशोक कुमार यादव ने बताया कि एक्यूआई भी दिनों दिन बिगड़ता जा रहा है। घरों में साफ-सफाई, गर्मी, पालन, रंगाई-पुताई की वजह से धूल के कण सांस के जरिए फेफड़े तक पहुंच जाते हैं। मरीजों की सांस की नलियां संवेदनशील होती हैं। यह परेशानी अधिक होने पर दमा रोगियों का ऑक्सीजन लेवल कम होने लगता है। जिला अस्पताल में महीने भर में 350 से 400 ऐसे मरीज आ रहे हैं जिन्हें सांस की समस्या है।
इन बातों का रखें ख्याल-अस्थमा का अटैक या सांस फूलने की दिक्कत आए तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं, सांस रोगी दवा की पर्याप्त खुराक लें,
इनहेलर अपने साथ रखें, नियमित उपयोग करें, धूल आदि होने पर मास्क लगाएं और प्रदूषण वाले स्थानों पर जाने से परहेज करें।
ऐसे करें बचाव- यदि किसी को सांस संबंधी बीमारी है तो पैदल चलें, नियमित योग करें, शारीरिक रूप से सक्रिय रहें, मौसमी फलों का सेवन करें, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शुक्ल ने बताया कि जिन बच्चों की बार-बार सांस फूलती है, उनकी इस सीजन में सांस तेज चल रही है। सुबह मौसम में नमी होने से वायरल रोगी भी बढ़ गए हैं। इन मरीजों की भी सांस तेज चलने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें