फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ओपीडी में मरीज बढ़े, जांच रिपोर्ट के लिए इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। कभी बारिश के चलते मौसम ठंडा तो कभी तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इससे जांच रिपोर्ट के लिए मरीजों को दो से तीन दिन तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

बुखार के साथ अन्य बीमारियों वाले मरीजों की भीड़ पैथोलाॅजी में लग रही है। 50 फीसदी से अधिक मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए दूसरे दिन बुलाया जा रहा है। पैथोलाॅजी में जहां पहले 30 से 40 लोगों की जांच होती थी, वहीं अब 200 से अधिक लोगों की जांच कराई जा रही है। बुखार वाले मरीजों की जांच को प्राथमिकता दी जा रही है। डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की भी जांच कराने का निर्देश दिया गया है। इलाज के लिए कभी 1200 तो कभी 1300 से 1400 तक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से 200 से अधिक लोगों की जांच हर रोज कराई जाती है। ऐसा कोई मरीज नहीं था, जिसे एक-डेढ़ घंटे लाइन में खड़ा न होना पड़ा हो।
चिकित्सकों का कहना है कि अस्पताल आने वाले मरीजों में यदि थायराइड, हारमोन, टीबी और शुगर आदि की जांच की जाती है तो इनकी रिपोर्ट दो से तीन बाद आती है। यदि कोई मरीज डेढ़ से दो बजे के बीच जांच कराता है तो उसकी रिपोर्ट आने में दो से तीन घंटे लग जाते हैं। इसके कारण मरीज चले जाते हैं। इस समय हर रोज 50 लोगों की डेंगू जांच कराई जा रही है। 150 से अधिक लोगों की अन्य जांचें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें