फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कजरहवा पोखरे के चारों तरफ बनेगा पाथवे, लगेंगी लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरकोनी। कचगांव के कजरहवा पोखरे की सूरत अब बदलने वाली है। शासन से इसके सुंदरीकरण के लिए 1.23 करोड़ रुपये बजट की मंजूरी मिल गई है। यहां पर चारों तरफ पाथवे बनेगा तो फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी। पोखरे के पानी की जांच के लिए नमूना लखनऊ के लैब में भेजा गया है। जल्द ही नक्शा तैयार होगा।
विज्ञापन

अमृत भारत योजना के तहत इस पोखरे को संवांरा जायेगा। 80 मीटर लंबे 80 मीटर चौड़े इस पोखरे में गर्मियों के दिनों में पानी की कमी होने लगती थी।
अब बजट मिलने के बाद नई व्यवस्थाओं में घाट किनारे बैठने की बेहतर व्यवस्था के साथ रंग-बिरंगी रोशनी से पोखरा जगमग होगा। सुबह-शाम टहलने वालों को बेहदर माहौल मिलेगा। पोखरे को छठ घाट के रूप में भी विकसित किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें