फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

781 मतदेय स्थलों पर लगेगी वीवी पैट

Sat, 28 Jan 2017 01:34 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में उतरी जा रही वीवी पैट मशीन। 
विज्ञापन
जिले के शाहगंज व जौनपुर विधान सभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों पर वीवी पैट (वोटर वेरिफाईडिंग पेपर आडिट टेल) मशीन लगाया जाएगा।  दोनों विधान सभा के 781 मतदेय स्थलों पर वीवी पैट लगाई जाएगी। जिसके माध्यम से वोट देने के बाद मतदाताओं को इसकी जानकारी हो जाएगी कि वह जिसे वोट डाला है।
विज्ञापन


उसका वोट पड़ा है की नहीं। मतदाता जिसे वोट देना चाहता है। उसे वोट पड़ा है कि नहीं। मतदाताओं को इसकी जानकारी होने के लिए चुनाव आयोग द्वारा मतदेय स्थलों पर वीवी पैट  मशीन लगवाने का निर्देश दिया है।

निर्वाचन आयोग द्वारा यह कार्य पहली बार प्रत्येक जिले के कुछ मतदेय स्थलों पर  किया जा रहा है। इसके क्रम में जिले के दो विधानसभा क्षेत्र शाहगंज व सदर के 781 मतदेय स्थलों पर वीवी पैट  लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


जिसमें शाहगंज के 374 और जौनपुर के 407 मतदेय स्थालों पर उक्त मशीन लगाया जाएगा। उक्त मशीन को बैलेट मशीन के साथ लगाया जाएगा। वोट देते ही वीवी पैट  के स्कीन पर उस पार्टी का चुनाव चिन्ह सात सेकेंड तक दिखेगा।

जिस चिन्ह पर मतदाता वोट दिया है। जिससे मतदाता को खुद जानकारी हो जाएगी कि वह जिसको वोट दिया है। उसका वोट सही पड़ा है। इसके बाद वीवी पैट  से पर्ची नीचे गिरेगी। जिसे मतदान कार्मिक द्वारा सील कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें