फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: टूटते नियमों के बीच जाम में फंस रहे राहगीर, हो रही परेशानी

विज्ञापन
कातवाली चौराहे से अटाला व पुरानी सब्जी मंडी रोड पर लगा भीषण जाम। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। शहर में सुबह और शाम को जब जाम लगने लगता है तो यातायात के सारे नियम ध्वस्त हो जाते हैं। जो जिधर से जगह पाता है, उसी ओर से जाने लगता है। शहर के अधिकांश हिस्सों में डिवाइडर, ट्रैफिक लाइट और एकल मार्ग नहीं होने के कारण ऐसी नौबत पैदा होती। लगन के दिनों में आजकल तो हालात बदतर हो गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली से पुरानी सब्जीमंडी, सकरमंडी तिराहा, घंघा तिराहा, ओलंदगंज, किलारोड, सद्भावना मोड़ अटाला में रोज जाम लगता है। लोग घंटों जाम में फंसकर परेशान होते हैं। सुबह स्कूल बसों, दफ्तर जाने वालों और ठेले खोमचे वालों की वजह से पूरा शहर जाम हो जाता है। शाम को स्कूल छूटने पर भी जाम लगता है। लगन को मौैसम में तो देर शाम को भी जाम लग रहा है।
शास्त्री पुल के मरम्मत का काम चल रहा है। इसके चलते स्कूली बसें को शहर के भीतर भेजा जा रहा है। इसकी वजह से जाम की समस्या और बढ़ गई है। शहर में कई तरफ से रेलवे क्रासिंग होने की की वजह से भी जाम लगता है। मंगलवार को पुरानी केेतवाली मंडी, नवाब युसूफ रोड पूरी तरह जाम रहा। शहर की आबादी तीन लाख के करीब है और शहर की सड़कें संकरी है। कहीं पार्किंग का बंदोबस्त नहीं है। ऐसे में जाम लगना कोई नई बात नहीं है। लगन का सीजन होने के कारण सामान खरीदने बहुत से लोग शहर में आ रहे हैं। ये लोग वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा करते हैं, जिसके चलते जाम की समस्या विकट हो गई है।
विज्ञापन

शादी-विवाह के चलते शहर में भीड़ बढ़ जा रही है। इससे कुछ देर के लिए जाम लग जा रहा है। जाम लगने का प्रमुख कारण अधिकांश ठेले-खोमचे वालों का बेतरतीब तरीका है। उनको व्यवस्थित करने का प्रयास किया जा रहा है। शास्त्री पुल की मरम्मत के चलते अक्सर स्कूलों की बसें एक साथ शहर के अंदर से होकर गुजरती है तो जाम लगता है। मगर यह कुछ ही देर में खत्म भी हो जाता है। - सैय्यद हुसैन मुंतसीर यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें