संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। अयोध्या व फूलपुर में हो रहे यार्ड रिमाडलिंग के चलते जौनपुर जंक्शन से दून एक्सप्रेस, गंगा सतलज समेत सात जोड़ी ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है।
जबकि वाराणसी-लखनऊ, वाराणसी-बरेली समेत दो जोड़ी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई।
इसके चलते जौनपुर रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब ट्रेन पकड़ने के लिए जफराबाद, सुल्तानपुर व वाराणसी रेलवे स्टेशन जाना पड़ रहा है।
अयोध्या व फूलपुर में हो रहे यार्ड रिमाडलिंग के चलते अयोध्या-लोकमान्य तिलक, दून एक्सप्रेस, गंगा सतलज एक्सप्रेस, रामेश्वरम, पटना-कोटा एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, लोकनायक एक्सप्रेस का 18 दिसंबर से सात जनवरी तक रूट डायवर्जन किया गया है। इसके अलावा वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस व वाराणसी-लखनऊ स्पेशल ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है।
एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट डायवर्जन होने से यात्रियों को जफराबाद, सुल्तानपुर व वाराणसी से ट्रेन पकड़ना पड़ रहा है जिससे ठंड में यात्रियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। इस संबंध में जौनपुर स्टेशन अधीक्षक यूके सिंह ने बताया कि अयोध्या व फूलपुर में हो रहे यार्ड रिमाडलिंग चलते ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया है। जिन ट्रेनों को निरस्त व रूट डायवर्ट किया गया है।