फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिर कर यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जंघई -प्रयागराज रेल रूट पर असवां गांव पास सोमवार को गोरखपुर से कुर्ला टर्मिनल को जाने वाली गोदान एक्सप्रेस से एक व्यक्ति गिर कर घायल हो गया। मडियाहूं थाना के मुकुंदपुर निवासी ललित वर्मा रोजीरोटी के सिलसिले में गोदान एक्सप्रेस से मुंबई जा रहा था। वह जंघई स्टेशन के आगे असवा गाँव के पास गोदान एक्सप्रेस से गिर गया। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना 112 डायल पुलिस को दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी मछलीशहर भेजा। 112 डायल पुलिस ने बताया की घायल व्यक्ति मड़ियाहूं कोतवाली के मुकूंदपुर निवासी ललीत वर्मा है, जो रोजी-रोटी के लिए गोदान एक्सप्रेस से मुंबई जा रहा था। वह गेट पर बैठा था। इस दौरान जेब से मोबाइल निकालते समय गिर गया। वहीं जीआरपी प्रभारी जंघई सूर्यकांत पंडित ने बताया कि ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी मिली थी, उसे उपचार के लिए सीएचसी मछलीशहर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें