कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से घर वापस लौट रहे युवक की यात्रा के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों हालत बिगड़ गई। साथी यात्रियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आंबेडकर नगर जिले के आलापुर थाना क्षेत्र के सौ सौरैया गांव निवासी रामचंद्र (40) पुत्र रामकरन शनिवार की शाम दिल्ली से कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन के जरनल बोगी में सवार होकर दिल्ली से घर आ रहे थे। रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में बेहोश पड़ा मिला। सह यात्रियों ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी। ट्रेन शाहगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो कंट्रोल की सूचना पर जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे लेकर अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। जीआरपी चौकी प्रभारी मनमोहन मिश्र का कहना है कि लखनऊ कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। उनका कहना है कि रामचंद्र की तबियत पहले से खराब चल रही थी।