फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पासी समाज ने दिया धरना...

विज्ञापन
बच्चों के विवाद में हुई मारपीट का मुकदमा दर्ज होने के विरोध में मड़ियाहूं कस्बे के ईदगाह मैदान मे - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मड़ियाहूं। मारपीट के मामले में केस दर्ज होने के बाद मनबढ़ों की ओर से मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी देने से नाराज पासी समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार को कस्बा स्थित ईदगाह के मैदान पर धरना दिया। इस दौरान आरोपियों को गिरफ्तारी करने की मांग की।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के मैनपुर गांव के सुजीत सरोज की ककराही गांव के मनबढ़ों ने बच्चों के विवाद में पिटाई कर दी थी। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ एससीएसटी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि इससे नाराज मनबढ़ सोशल मीडिया के माध्यम से मुकदमा उठाने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अपना दल नेता ललई सरोज के नेतृत्व में सैकड़ों महिला-पुरुष ईदगाह मैदान में प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे थे। सूचना पाकर कोतवाल हरिनाथ भारती फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों को रोककर समझने-बुझाने लगे। नाराज लोग मौके पर ही धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। करीब तीन घंटे बाद धरना स्थल पर पहुंचे सीओ राजेंद्र प्रसाद ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें