फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्लर संचालिका की संदिग्ध मौत

Tue, 05 May 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक थाना क्षेत्र के मनियारेपुर गांव में मंगलवार को एक ब्यूटीपार्लर संचालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई है। मृतका के गले में रस्सी के निशान मिले हैं, इस पर मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति, सास और देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से सभी आरोपी घर से फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

 मृतका के गले में रस्सी के निशान मिले हैं,
मनियारेपुर गांव निवासी नितेश पांडेय की पत्नी रूबी पांडेय (25) चंदवक बाजार में ब्यूटीपार्लर का संचालन करती थी। रूबी का पति नितेश मुंबई रहता है। मंगलवार को रूबी की घर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पड़ोसियों ने इसकी सूचना रूबी के मायके वालों को दी। मृतका के भाई गाजीपुर जिले के खानपुर निवासी मनोज पांडेय ने चंदवक थाने पहुंच कर बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस को दी गई तहरीर में उसने बताया कि बहन ने सप्ताहभर पहले ही फोन पर बताया था कि  उसका पति आए दिन उसे मारने की धमकी दे रहा है। कुछ दिन पहले ही वह मुंबई से घर आया और प्रताड़ित कर रहा है। इसी बीच उसने मौका देखकर बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। उधर, ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं। उन्होंने डाक्टर को बताया था कि रूबी ने फांसी लगाकर जान दी है। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार और सीओ अशोक कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। इस संबंध में चंदवक थानाध्यक्ष संतोष दीक्षित का कहना है कि मृतका के भाई मनोज पांडेय की तहरीर पर पति, देवर और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद रूबी की मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें