फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों ने लगाया बच्चों को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव में तैनात अध्यापिका पर छात्रों को पीटने और अभिभावकों से दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। लोगों ने इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी अमरजीत जायसवाल से की है।
विज्ञापन

बड़ागांव निवासी फिरदौस आलम और प्रमोद कुमार ने विद्यालय में पढ़ने जा रहे बच्चों को पीटने का आरोप लगाया। फिरदौस आलम की पत्नी रबा फातमा का कहना है कि वह अपने बेटे राहिब अब्बास की पिटाई की शिकायत करने स्कूल पहुंची तो शिक्षिका ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। अभिभावकों का कहना है कि इस वजह से बहुत सारे छात्र विद्यालय जाने से कतराते है। प्रमोद कुमार का कहना है कि उनके बेटे रुद्र की अध्यापिका ने पिटाई की। खंड शिक्षा अधिकारी अमरजीत जायसवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है । जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें