फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पन्नालाल बोस बने रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष

विज्ञापन
शाहगंज- कर्मचारियों  की नव निर्वाचित कार्यकारिणी। संवाद
विज्ञापन
शाहगंज। रोडवेज डिपो में शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में कर्मचारियों ने सभी पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया। किसी भी पद पर एक से अधिक दावेदार नहीं होने के कारण चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए पन्नालाल बोस, उपाध्यक्ष पद पर अनुज दुबे, शाखा मंत्री के लिए विवेक सिंह और क्षेत्रीय प्रतिनिधि पद पर स्वतंत्र कुमार यादव का नाम प्रस्तावित किया गया। मौजूद कर्मचारियों ने सभी नामों पर सहमति जताई। अध्यक्ष पन्नालाल बोस ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों और संगठन के उचित मंच पर उठाया जाएगा। इस दौरान रामचंद यादव, विनोद कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, राकेश गुप्ता, रवि यादव, सुभाष पांडेय, उमाकांत यादव, विजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें