श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति ट्रस्ट की ओर से नगर में 41 वें पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत की
लक्ष्मी पूजा महासमिति ट्रस्ट की ओर से नगर के एक हाॅल में बुधवार को 41वें पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पंडाल में सर्वोदय संस्था पानदरीबा, दैनिक मार्ग सजावट में नया सबेरा समिति जगदीश पट्टी उद्योग ऑफिस, शोभायात्रा में श्री श्यामा काली पूजा समिति बजरंग घाट ताड़तला एवं झांकी में श्री सार्वजनिक मां लक्ष्मी पूजा बाल संस्था बेगमगंज चुंगी अव्वल रहा।
पंडाल में सर्वोदय संस्था पानदरीबा प्रथम, नव बाल तरंग लक्ष्मी पूजा समिति अहियापुर मोड़ द्वितीय, जय श्रीराम लक्ष्मी पूजा समिति भंडारी पुलिस चौकी तृतीय रहा। दैनिक मार्ग सजावट में नया सबेरा समिति जगदीश पट्टी उद्योग ऑफिस प्रथम, जय मां लक्ष्मी पूजनोत्सव समिति जगदीशपुर क्रॉसिंग उस पार द्वितीय, गोसाई नव युग संस्था उर्दू बाजार तृतीय, शोभायात्रा में श्री श्यामा काली पूजा समिति बजरंग घाट ताड़तला प्रथम, न्यू कादम्बरी लक्ष्मी पूजा समिति सिपाह द्वितीय, दिव्य ज्योति संस्था समोपुर जगदीशपुर तृतीय, झांकी में श्री सार्वजनिक मां लक्ष्मी पूजा बाल संस्था बेगमगंज चुंगी प्रथम, बाल कल्याण संस्था डढ़ियाने टोला द्वितीय, श्री शीतला बाल समिति नया पानदरीबा मखदूम शाह अढ़न तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विवेक यादव ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान, सुरक्षा एवं शिक्षा का अवसर ही असली पूजा है। विशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार जायसवाल ने कहा कि नारी को मां लक्ष्मी एवं दुर्गा का स्वरूप मानकर उसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस दाैरान चन्द्रशेखर निषाद बबलू, दीपक अग्रहरि, कृष्णकांत विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार यादव, राकेश वर्मा, शिवा गुप्ता, अंकित यादव, डॉ. राम नारायण सिंह माैजूद रहे। संवाद