फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कुलपति को भेंट किया ऑयस्टर मशरूम

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों ने कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह से कार्यालय में मुलाकात कर स्वयं उत्पादित ताजा ऑयस्टर मशरूम भेंट किया। विद्यार्थियों ने मशरूम उत्पादन की प्रक्रिया, अपनाई गई तकनीक व अनुभवों को साझा किया। भविष्य में मशरूम से बिस्किट, नमकीन और समोसा जैसे खाद्य उत्पादन पर प्रयोग करेंगे। विद्यार्थियों से संवाद कर कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कृषि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को प्रयोग और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से सीखने के अवसर भी मिलने चाहिए। इससे वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और उद्यमशीलता की भावना विकसित करती है। मशरूम उत्पादन कृषि के क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमिता की बेहतर संभावनाएं प्रस्तुत करता है। विद्यार्थियों ने बताया कि ऑयस्टर मशरूम का उत्पादन कर वास्तविक परिस्थितियों में लागू करने का अनुभव मिला। मशरूम का उत्पादन विश्वविद्यालय परिसर के महर्षि पराशर कृषि विज्ञान संस्थान की प्रयोगशाला में किया गया। इसके लिए प्ल्यूरोटस सजोर-काजू और प्ल्यूरोटस फ्लोरिडा प्रजातियों के कुल 63 बैग तैयार किए गए। स्पॉनिंग के लगभग 25 दिन बाद पहली हार्वेस्टिंग की गई। डॉ. शुभम सिंह बताया कि मौसम के अनुसार वर्षभर मशरूम की विभिन्न प्रजातियों का उत्पादन किया जा सकता है। सर्दियों में बटन और ऑयस्टर मशरूम तथा गर्मियों में मिल्की और पैडी स्ट्रॉ मशरूम का उत्पादन किया जा सकता है। यह कम कैलोरी वाला, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ है। इसमें विटामिन बी-2, बी-3 और बी-5 के साथ पोटैशियम, सेलेनियम, जिंक तथा अन्य खनिज तत्व पाए जाते हैं। प्रति 100 ग्राम मशरूम में लगभग 3 ग्राम प्रोटीन, 3.28 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 3 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। इस अवसर पर संस्थान के समन्वयक प्रो. गिरिधर मिश्रा, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. अजय प्रताप सिंह, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. हरिवंश सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार यादव, डॉ. सत्यम प्रजापति एवं डॉ. विपिन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें