जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर जीवली मोड़ पर बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए। गिट्टी सड़क पर बिखरने के कारण एक लेन जाम हो गया। सुबह गिट्टी हटवाकर जाम हटवाया गया।
जौनपुर से आजमगढ़ की तरफ जा रहे गिट्टी लदे ट्रक को उसका खलासी चला रहा था। रात लगभग एक बजे जैसे ही जिवली मोड़ से ट्रक आजमगढ़ की तरफ मुड़ा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हालांकि घटना में खलासी और चालक को हल्की चोटें आईं। ट्रक पलटने तथा गिट्टी सड़क पर दूर तक बिखरने की वजह से जौनपुर से आजमगढ़ की तरफ जाने वाली लेन पूरी तरह से बाधित हो गई। मजदूर लगाकर गिट्टी खाली करवाया गया।