उधर, बस पलटने की सूचना पर सराय ममरेज थानाध्यक्ष भरत कुमार और जंघई चौकी इंचार्ज अजीत उपाध्याय कई एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर सीओ हण्डिया संतोष सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बाइक सवार दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में मामूली रूप से घायल दर्जन भर लोग अपने गंतव्य को खुद चले गए।
जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना दादर गांव के समीप सोमवार की दोपहर पिकअप और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बेटे और उसकी चचेरी साली की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बाइक सवार सभी जौनपुर स्थित चौकियां धाम से दर्शन-पूजन करके वापस भदोही लौटे थे। बाइक पर चार लोग सवार थे और चालक ने हेलमेट भी नहीं लगाया था।