फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ओवरलोड चार वाहनों पकड़ा, एआरटीओ ने लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुहवल। हमीद सेतु से सीमेंट तस्करी एवं ओवरलोडिंग का खेल जोरों पर चल रहा है। तमाम प्रयासों के बाद यह रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में पुल से ओवरलोडिंग के खेल की जानकारी सीओ जमानिया विधि भूषण मौर्य को हुई, तो उन्होंने सोमवार की भोर में चेकिंग के दौरान सीमेंट लदे चार ओवरलोड वाहनों को पकड़ लिया। थाने लाकर सीमेंट लदे वाहन को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इसके बाद एआरटीओ राम सिंह अपने दलबल के साथ थाने पहुंचे और चारों ओवरलोड वाहनों को सीज कर सभी पर करीब ढाई लाख का जुर्माना ठोंका।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के बाद इसमें संलिप्त लोगों में हड़कंप जैसी स्थिति है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि जब जब अभियान चलता है ऐसे लोगों के द्वारा कुछ दिन इनका मूवमेंट शांत रहता है। इसके बाद में इनका ओवरलोडिंग का धंधा दोबारा शुरू हो जाता है। हमीद सेतु से होकर गुजरने वाले वाहन रजागंज व सुहवल पुलिस की मेहरबानी से बेखौफ तरीके से गुजरते हैं। इस संबंध में सीओ जमानिया विधि भूषण मौर्य ने बताया कि सीमेंट लदे ओवरलोड वाहनों जो सेतु होकर जा रहे थे, उन्हें पकड़कर सुहवल थाने को सुपुर्द कर दिया। एआरटीओ के द्वारा सीज कर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें