फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सात क्विंटल से ज्यादा पटाखे बरामद, दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। दीपावली पर्व को देखते हुए पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार की शाम एराकियाना मोहल्ले में स्थित एक दुकान पर छापा मारकर जांच की। इस दौरान 7 क्विंटल 11 किलो 600 ग्राम अवैध पटाखे बरामद हुए। इसकी कुल कीमत नौ लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से 30 बोरियाें और एक कार्टून में रखे पटाखे जब्त कर पुलिस ने दुकान स्वामी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक किरन कुमार सिंह ने बताया कि घनी आबादी वाले एराकियाना मोहल्ले में शाम करीब पांच बजे एक दुकान में छापा मारकर जांच की गई। जहां अवैध रूप से रखे बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। दुकान से लाइसेंस के बगैर पटाखों की बिक्री की जा रही थी। उन्होंने बताया कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में अनुमति के बगैर पटाखे की दुकान संचालित की जा रही थी। पकड़े गए आरोपियों मोहम्मद इरफान व फैजान अहमद निवासी एराकियाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि दीपावली पर किसी भी तरह की दुर्घटना से बचाव के लिए यह कार्रवाई की गई है। बिना अनुमति के पटाखों का भंडारण व बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छापा मारकर जांच की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें