खेतासराय। क्षेत्र के दो उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से 100 से ज्यादा गांवों में अंधेरे पसरा हुआ है। बिजली नहीं रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार की रात करीब 10 बजे 33 हजार वोल्ट का बिजली का खंभा गिर जाने से आहिरों परशुरामपुर और बादशाही पाॅवर हाउस से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार की शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। बिजली कट जाने से मानीकला, कलापुर, अर्जनपुर, गुरैनी, पोरई, शाहापुर, झांसेपुर, सलरापुर, जमदहां, खुदौली, नौली, बिसवां समेत 100 से ज्यादा गांवों में रात मेें अंधेरा पसरा रहा। एसडीओ सौरभ कुमार मिश्रा ने बताया कि 33 हजार वोल्ट का बिजली का खंभा गिर जाने से दो उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। मरम्मत कार्य चल रहा है। गड़बड़ी दूर कराकर जल्दी ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।