फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने भेदभाव का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया हैं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद सभी कर्मचारी जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के कार्यालय पहुंचे और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कर्मचारियों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के कुछ अधिकारी उनके साथ भेदभाव करते हैं और नौकरी पर बनाए रखने के लिए उनसे पैसे की मांगते हैं। कर्मचारियों ने बताया कि कि कॉलेज में सेवा दे रही आउटसोर्सिंग एजेंसी सन फैकल्टी कंपनी का टेंडर पिछले महीने समाप्त हो गया था। इसके बाद एक नई सेवा प्रदाता कंपनी की नियुक्ति की गई है। नई कंपनी के आने के बाद सभी पुराने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बी ग्रेड से हटाकर डी ग्रेड में डाल दिया गया है। बताया है कि नई सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से उन्हें 8 मई तक समायोजन पत्र भरने का निर्देश दिया गया है। नौकरी से निकालने की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर गरिमा राय, हर्षित, खुश्बू, अजय, विनोद, अंकित माैज्ूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें