फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 540 प्रार्थनापत्रों में से 59 का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के साथ सुशासन सप्ताह का आयोजन किया गया। इसमें कुल 540 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से 59 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

केराकत तहसील सभागार में डीएम डाॅ. दिनेशचंद्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री और अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलब्ध में लोक शिकायतों का निस्तारण किया गया। कुल 215 में से 17 मामलों का निस्तारण किया गया। डीएम ने कहा कि सुशासन सप्ताह मनाने का उददेश्य गांव स्तर पर भी शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है। आईजीआरएस की शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। डीएम ने तहसील परिसर में बन रहे भवन का निरीक्षण भी किया।
बदलापुर : तहसील सभागार में एडीएम राम अक्षयवर चौहान की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर 42 प्रार्थनापत्र आए। एडीएम ने पटल का निरीक्षण किया। मौके पर छह का निस्तारण किया गया। एसडीएम संतबीर सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मडियाहूं : एसडीएम कुणाल गौरव की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुल 59 शिकायती प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। क्षेत्राधिकारी अरविंद सिंह, प्रभारी तहसीलदार सत्येंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
शाहगंज : एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 86 प्रार्थना पत्र पड़े। इनमें से 11 का मौके पर निस्तारण किया। तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी आदि मौजूद रहे।
मछलीशहर : एसडीएम कुमार सौरभ की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 138 शिकायती प्रार्थनापत्र आए। पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।
इस दौरान सुभाषपुर गांव निवासी रेनू सैनी ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि पट्टे की जमीन में वह टीन शेड रखकर रह रही हैं। विपक्षी बाउंड्री के अंदर हैंडपंप नहीं लगवाने दे रहे हैं। मड़ियाहूं के भरथानी गांव निवासी अशोक सोनार ने रास्ते की भूमि पर अतिक्रमण करने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें