क्षेत्र के लवायन स्थित श्यामा देवी हायर सेकेंड्री स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण के लिए जागरूकता रैली निकाला। इस दौरान सभी को जागरूक किया गया।
भ्रूण हत्या. जनसंख्या वृद्धि, स्वच्छता, पर्यावरण संतुलन के लिए सभी को जागरूक किया। विद्यालय के प्रबंधक हरिनाथ यादव ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
हाथ में तख्ती और बैनर पर लिखे जागरूकता नारे के साथ छात्रों ने गांव का भ्रमण कर सभी को जागरूक किया। रैली लवायन, रामपुर, दरना, भागमलपुर, आदिनाथपुर आदि गांव का भ्रमण किया।
प्रधानाचार्य तिलकधारी यादव ने कहा कि नारी समस्याअंो के निस्तारण के लिए कानून का कड़ाई से पालन किया जाना जरूरी है। इस मौके पर धमेंद्र उपाध्याय, कैलाश नाथ, रवी प्रकाश, संजय यादव, अभय सिंह, गोरेलाल आदि मौजूद थे।