फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेड वाली गाड़ी से कर रहे थे पशु तस्करी: मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने की घेराबंदी और चार को दबोचा

Sun, 04 Sep 2022 07:53 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

जौनपुर में पशु तस्करी का मामला सामने आया है। जहां पशु तस्कर ब्रेड वाली गाड़ी में पशुओं को ले जा रहे थे। खबर मिलने पर पुलिस की तीन टीमें मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए चार तस्करों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
up police demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में ब्रेड वाली गाड़ी से पशु तस्करी करने वाले चार तस्करों को पुलिस ने शुक्रवार की रात में अर्गूपुर खुर्द गांव स्थिति प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। बंद पिकअप से छह मवेशी बरामद किए गए।
विज्ञापन

पुलिस को देर रात सूचना मिली कि गांव में ब्रेड की आपूर्ति करने वाली पिकअप में लादकर पशु ले जाए जा रहे हैं। पुलिस की तीन टीमें मौके पर पहुंच कर घेराबंदी करते हुए चार तस्करों को हिरासत में लिया। वाहन से बरामद छह की संख्या में गोवंशों को पशु आश्रय स्थल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी हेमंत कुमार निवासी बड़ौना थाना शाहगंज व अर्गूपुर खुर्द गांव निवासी साहब राम, मनोज कुमार, विजय बिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें