फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरथ बस डम्फर से टकराई, नौ यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। प्रयागराज से सवारी लेकर गोरखपुर जा रही रोडवेज जनरथ सेवा की बस गुरुवार को दोपहर सिकरारा थाना क्षेत्र के टेकारी गांव के पास आगे चल रहे डंफर से टकरा गई। बस में सवार नौ यात्री घायल हो गए। सभी घायल यात्रियों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में कराया गया। घटना के वक्त बस में 16 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

प्रयागराज से सवारी लेकर जनरथ सेवा की बस गोरखपुर जा रही थी। बस दोपहर करीह एक बजे टेकारी गांव के पास पहुंची थी तभी आगे चल रहे डंफर से टकरा गई। बस टक्कर होते ही बस में सवार यात्रियों मे ंचीखपुकार मच गई। आस पास के लोग पहुंच गए। लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। अधिकतर लोगों के सिर में चोट आई है। टक्कर होते ही यात्रियों का सिर उनके आगे की सीट से टकरा गया। घायलों में राजवन्त सिंह (58) पुत्र सन्तलाल , उनकी पत्नी कमला सिंह (48) निवासी करैली प्रयागराज, नासिर (22) पुत्र मो. आसिफ निवासी अटाला जौनपुर, दिवाकर (23) पुत्र रामप्रकाश निवासी शाहगंज जौनपुर , मो. अयूब (38) पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी जफराबाद जौनपुर, उनकी पत्नी सफीना (34), कुमकुम यादव (25) पत्नी प्रदीप निवासी पंचहटिया जौनपुर, अमृतलाल (60) पुत्र गुलाबचन्द्र निवासी सरायमीर आजमगढ , मंजरी सिंह (22) शामिल है। सभी घायलों का उपचार सीएचसी मछलीशहर में कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें