फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अंकपत्र पर नौकरी कर रही शिक्षा मित्र को बर्खास्त करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शाहगंज विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय हड़ही में तैनात शिक्षा मित्र फूलादेवी को बर्खास्त कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश ग्राम शिक्षा समिति को दिया है। जांच में फूला देवी का हाईस्कूल का अंक पत्र फर्जी मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय हड़ही में तैनात शिक्षा मित्र फूलादेवी के खिलाफ शिकायत मिली थी। आरोप था कि फर्जी अंक पत्र के सहारे वर्ष 2008 में शिक्षा मित्र पद पर नौकरी हासिल की है। इसकी जांच समन्वयक प्रशिक्षण सुरेश कुमार पांडेय से कराई गई। जांच में पता चला कि फूला देवी ने हाईस्कूल के जिस अंक पत्र के सहारे नौकरी हासिल की है उसमें कुल अंक 412 है जबकि उन्हें हाईस्कूल में महज 312 अंक ही मिले थे। उन्होंने मेरिट में पहले स्थान पर आने के लिए अंक बढ़ा लिए। जांच अधिकारी सुरेश कुमार पांडेय की जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने संबंधित शिक्षा मित्र को पद से बर्खास्त कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश ग्राम शिक्षा समिति को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें