फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 15 साल की आयु पूरी कर चुकीं दो रोडवेज बसों का संचालन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज ने आयु पूरी करने वाली बसों को सरेंडर किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रोडवेज में दो ऐसी बसें हैं जो अपनी 15 साल की आयु पूरी कर चुकी हैं, जिनका संचालन बंद कर उन्हें खड़ी करवा दी गई हैं। साथ ही मुख्यालय को पत्राचार किया जा रहा है। ऐसे में डिपो से दो बसें कम होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन

जौनपुर डिपो में निगम की 69 बसें तथा अनुबंध पर 15 बसों का संचालन प्रतिदिन विभिन्न मार्गों पर किया जाता है। रोज करीब 600 से 700 यात्री यात्रा करते हैं। बंद की गई एक बस को 26 जून को जबकि दूसरी बस को दो जुलाई को मुख्य कार्यालय वाराणसी में भेज दिया गया है। सीनियर फोरमैन मुबारक अहमद ने बताया है कि दो बसें 15 साल की आयु सीमा पूर्ण कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें