फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एआरटीओ कार्यालय में जन सेवा केंद्र खुलने से मिलेगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित एआरटीओ कार्यालय में शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह व एआरटीओ एसपी सिंह ने फीता काटकर वयम जन सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने कहा कि जन सेवा केंद्र खुल जाने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। बाहर के लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर लोगों का काफी आर्थिक शोषण करते थे। सबसे ज्यादा दिक्कत गरीबों को होती थी। अब लोगों को तमाम समस्याओं से निजात मिलेगी। एआरटीओ एसपी सिंह ने भी इसकी उपयोगिता के बारे में बताया। इस मौके पर आरआई अशोक श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। अतिथियों का स्वागत अर्पित श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर यातायात प्रभारी जीडी शुक्ला, शनि सिंह, अतुल यादव, नवीन पांडेय, शुभम सिंह, संदीप तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें