जौनपुर। लॉक डाउन के कारण बंद चल रही चाय की दुकानों का ताला बुधवार को 82 दिनों बाद खुला। चाय की तलब मिटाने के लिए परेशान लोग दुकान खुलते ही वहां पहुंचने लगे हैं। हालांकि प्रशासन के सख्त निर्देशों के तहत दुकानों पर कहीं भी भीड़ नजर नहीं आई। काफी मशक्कत के बाद दुकान खुलने से प्रफुल्लित चाय विक्रेता सोशल डिस्टेंसिंग के मानक का पालन करने के प्रति सजग रहे। दुकानों के सामने गोला व रस्सी बांधे हुए थे।
लाक डाउन से चाय की दुकानें भी बंद हो गई थी। चाय दुकानदारों को परिवार खर्च चलाना भारी पड़ रहा था। कारण चाय की दुकान से रोज होने वाली इनकम से परिवार खर्च चला रहे थे। लेकिन लाक डाउन होने से उनके सामने सबसे बड़ी समस्या रोजी रोटी की आ गई । जिससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं लोगों को भी घर पर ही बनवा कर चाय की चुस्की लेनी पड़ रही थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए व्यापार मंडल के लोगों ने भी डीएम को पत्रक देकर चाय की दुकान खुलवाने की गुहार लगाई थी। मंगलवार को डीएम के चाय की दुकानें खोलने के निर्देश के बाद चाय दुकानदारों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। चाय विक्रेता दुकानों की साफ-सफाई कराकर सोशल डिस्टेंस का पालन कराने की पूरी व्यवस्था कर ली थी। दुकानदार बुधवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक तय समय से दुकान खोलकर चाय की विक्री कर रहे थे।
स्वस्थ हुए 12 कोरोना मरीज
जौनपुर। जिले में बुधवार को भी कोरोना के 12 मरीज स्वस्थ हो गए। जिला अस्पताल में लगे ट्रूनट मशीन की टेस्ट में सबकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें दोपहर में पूविवि परिसर में बने कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिले में कुल 444 कोरोना के केस अब तक मिले हैं। इसमें 172 एक्टिव केस शेष हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अन्य मरीजों की स्थिति में भी काफी सुधार है। उनके स्वास्थ्य पर नियमित निगरानी की जा रही है।