फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 2.6 करोड़ से 30 जगहों पर बनेंगे ओपन जिम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के 13 प्राथमिक विद्यालयों समेत 30 सार्वजनिक जगहों पर अब ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए भाजपा की राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने अपनी निधि से दो करोड़ 6 लाख 70 हजार की धनराशि आवंटित कर दी है। जल्द ही करीब 20 हजार से अधिक छात्रों और ग्रामीणों को ओपन जिम का लाभ मिलेगा। निजी स्कूलों की तरह सरकारी स्कूलों में अब सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा। शिक्षा के साथ खेलकूद और फिटनेस के लिए भी कई सुविधा बच्चों को मुहैया कराई जा रही है। ओपन जिम में न केवल छात्र, बल्कि आस-पास के ग्रामीण भी सुबह-शाम जिम आकर अपनी सेहत को मेंटेन रख सकेंगे। फिटनेस उपकरणों के जरिए बच्चों को जहां कई शारीरिक फायदे होंगे वही इन उपकरणों के इस्तेमाल से मुख्य मांसपेशियों का भी विकास होगा।
विज्ञापन

इन विद्यालयों समेत यहां मिलेंगी सुविधाएं - प्राथमिक विद्यालय करतोरा सुजानगंज, पंचायत भवन अचकारी सुजानगंज, प्राथमिक विद्यालय कुंदहां सुजानगंज, प्राथमिक विद्यालय भुइधरा सुजानगंज, पांचव पांडव स्थल सवेली सुजानगंज, प्राथमिक विद्यालय बसरही सुजानगंज, प्राथमिक विद्यालय हरीपुर सुजानगंज, पंचायत भवन पतहना सुजानगंज, फरीदाबाद गौरी मंदिर पर सुजानगंज, ब्लॉक संसाधन केंद्र सुजानगंज, ब्लॉक संसाधन केंद्र मुंगराबादशाहपुर, प्राथमिक विद्यालय भुइल सिकरारा, प्राथमिक विद्यालय हरीरामपुर सिकरारा, मां शारदा बालिका इंटर कॉलेज खानापट्टी सिकरारा, राष्ट्रीय महाविद्यालय सुजानगंज जौनपुर, ब्लॉक संसाधन केंद्र महराजगंज, डिग्री कॉलेज सिंगरामऊ बदलापुर, कुटीर चक्के महाविद्यालय जलालपुर, प्राथमिक विद्यालय मुकुंदीपुर सिकरारा, पंचायत भवन लखेसर सिकरारा, अद्याप्रसाद ट्रेनिंग स्कूल सुजानगंज, घनश्याम मिश्र मुंगराबादशाहपुर, प्राथमिक विद्यालय लौह मुंगराबादशाहपुर, प्राथमिक विद्यालय कुशमौल सुजानगंज, प्राथमिक विद्यालय सचीपुरम सुजानगंज, प्राथमिक विद्यालय तरहटी मुंगराबादशाहपुर, प्राथमिक विद्यालय तरहटी मुंगराबादशाहपुर, प्राथमिक विद्यालय सरोखनपुर सुजानगंज, माउंट लिट्रा जी स्कूल फतेहगंज सिकरारा, जनता इंटर कॉलेज बरसठी में ओपन जिम का निर्माण कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही विद्यार्थियों समेत अन्य लोगों को इसका लाभ मिलेगा। परियोजना निदेशक डीआरडीए कृष्ण करुणाकर पांडेय ने बताया कि कुल 30 जगहों पर ओपन जिम के लिए जगह चिन्हित कर उपकरण स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिले के प्राथमिक विद्यालयों समेत 30 जगहों पर ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। बच्चों व बड़ों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। जिम के माध्यम से बच्चों को शारीरिक फिटनेस का महत्व समझाया जाएगा। -सीमा द्विवेदी राज्यसभा सांसद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें