फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: समाधान दिवस में 33 में से सिर्फ चार मामले माैके पर सुलझे

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां अधिकांश मामले भूमि विवाद से जुड़े हुए आए। इससे राजस्व विभाग को सुपुर्द कर जल्द से जल्द निस्तारित करने को कहा गया। 33 में से माैके पर सिर्फ चार मामले सुलझे। केराकत कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 15 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें तीन मामलों का पुलिस टीम ने मौके पर निस्तारण किया। इस अवसर पर राजस्व विभाग के कोई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित नहीं थे। शाहगंजः कोतवाली परिसर में चार फरियादी प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे, जिसमे से एक प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। सिकरारा थाने पर नायब तहसीलदार सदर संदीप गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल सात फरियादियों में से एक को समाधान मिला शेष 6 के लिए टीम बनाकर समाधान का आदेश दिया गया। थाना प्रभारी एके मौर्य ने बताया कि समाधान पर चार मामले राजस्व व तीन पुलिस से सम्बंधित आए थे जिनमें पुलिस से जुड़े खानापट्टी गाँव के एक मामले को आपसी सुलह समझौते से निस्तारण कर दिया गया। मड़ियाहूंः थाना समाधान दिवस का आयोजन मड़ियाहूं कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान कुल चार शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें पुलिस तथा राजस्व टीम मौके पर निस्तारण के लिए भेजी गई। इस अवसर पर पुलिस तथा राजस्व निरीक्षक व लेखपाल मौजूदरहे। मछलीशहर कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में 7 प्रार्थना पत्र आए जिसमें से मौके पर एक भी निस्तारण नहीं हुआ। नायब तहसीलदार संतोष कुमार की अध्यक्षता मे संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भूमि संबंधी शिकायतों की अधिकता रही। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि 7 प्रार्थना पत्र आए थे, जिसमें से किसी का भी निस्तारण नहीं हुआ है। शिकायत के निस्तारण हेतु राजस्व और पुलिस विभाग की टीम बनाकर मौके पर भेजा गया है।कार्यक्रम में राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें