फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूविवि में एमए, एमएससी, बीबीए व बीसीए के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में बीबीए, बीसीए और स्नातकोत्तर विषयों की सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर में कराने की तैयारी है। विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर और जौनपुर जिले के 604 महाविद्यालयों के स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर दो दर्जन से अधिक विषयों की पढ़ाई हो रही है। एमए और एमएससी के साथ बीबीए और बीसीए के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू शनिवार से शुरू हो गई है। जबकि स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी और बीकॉम के लिए आवेदन समर्थ पोर्टल पर आवेदन लिया जाएगा। कुछ तकनीकी दिक्कत के कारण अभी तक समर्थ पोर्टल पर परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। समर्थ पोर्टल सक्रिय होने में अभी दो दिन का समय लगेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की मानें तो बुधवार तक पोर्टल सक्रिय किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि एमए, एमएससी और बीबीए व बीसीए के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन करने प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दशहरा के बाद स्नातक के सभी विषयों के लिए परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल पर लिए जाएंगे। दशहरा का अवकाश होने के कारण परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है। सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दे रही है। समिति में प्रो. अविनाश पार्थडीकर, प्रो. अमित श्रीवास्तव, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. ममता सिंह और उत्तम चौबे को शामिल किया गया है। परीक्षा समिति की पहली बैठक हो चुकी है। अगली बैठक इसी सप्ताह होगी। इसमें परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें