फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बीएड सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। परीक्षाएं फरवरी में कराने की तैयारी है। इसमें 194 बीएड महाविद्यालयों के छात्र शामिल होंगे।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर में 130 और जौनपुर के 64 महाविद्यालयों में बीएड और एमएड की कक्षाएं संचालित होती हैं। इन कॉलेजों में करीब 20 हजार छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले सेमेस्टर की परीक्षा कराने के लिए कॉलेजों को पत्र जारी कर दिया है।
कॉलेजों को परीक्षा फाॅर्म भरवाने के लिए 10 जनवरी तक का समय दिया गया था। हालांकि परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि बीत चुकी है। विश्वविद्यालय अभी आवेदन करने की तिथि बढ़ा सकता है। अवकाश होने के कारण अब तक तिथि बढ़ाई नहीं गई है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डाॅ. विनोद कुमार सिंह का कहना है कि परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। परीक्षाएं फरवरी में कराने की तैयारी चल रही है। कॉलेजों को पत्र जारी कर परीक्षा की तैयारी कराने का निर्देश दिया गया है। रामदेव महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अरुण कुमार यादव ने बताया कि परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सेमेस्टर परीक्षा के लिए अब तक तिथि तय नहीं की है। माना जा रहा है कि परीक्षा फरवरी में कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें