जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश फार्म आनलाइन कर दिया है। परिसर में संचालित करीब एक दर्जन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा के लिए अभी तिथि घोषित नहीं की है। प्रवेश परीक्षा मई में कराने की तैयारी है।
छात्रों को रोजगार मुहैया कराने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में करीब 12 से अधिक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन हो रहा है। इन विषयों की सीटों पर प्रवेश परीक्षा कराने के बाद मेरिट के आधार पर दाखिला लिया जाएगा। अभी सभी विषयों के लिए आनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन की तिथि खत्म होने के बाद प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर सभी विषयों की निर्धारित सीटों पर दाखिला लिया जाएगा।
इन विषयों के लिए शुरू हुआ आनलाइन आवेदन
एमबीए बिजनेस इकोनामिक्स, एमबीए फाइनेंस एंड कंट्रोल, एमबीए ई-कामर्स, एमबीएम एग्री बिजनेश, एमबीए एचआरडी, एमए मास कम्यूनिकेशन, एमए एमएससी अप्लाइड साइकोलाजी, एमसीए, एमबीए, एमएससी एन्वायरमेंटल साइंस आदि विषयों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय पीयूकैट (पूर्वांचल यूनिवर्सिटी कंबाइंड टेस्ट) के जरिए सीटें भरेगा।
विश्वविद्यालय परिसर में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में सीमित सीटें हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है। प्रवेश परीक्षा कराने के बाद मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा मई कराई जाएगी। तिथि बाद में घोषित की जाएगी। -डाॅ. रजनीश भाष्कर, चेयरमैन पीयूकैट