फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी-

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए तिथि बढ़ा दी है। कक्षा 10 और 12 के संस्थागत और व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन अपलोड करने के लिए नई तिथि जारी की है।
विज्ञापन

नई तिथि के अनुसार अब छात्र दस अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा किया जाएगा। संस्था के प्रधान द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थी की फोटो युक्त नामावली डीआईओएस कार्यालय में जमा करने के लिए 15 अक्तूबर की तिथि तय की गई है। इसी प्रकार कक्षा नौ और 11 में अग्रिम पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र जमा करने के लिए नई तिथि 10 अक्तूबर तय की गई है। पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटो युक्त नामावली डीआईओएस कार्यालय में जमा करने के लिए 15 अक्तूबर की तिथि तय की गई है। सभी अभ्यर्थियों के पंजीकरण की सूचना पांच प्र तियों में तैयार करके जमा करना है। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव ने कहा कि ऐसे छात्र जो किसी कारण से आवेदन अभी तक नहीं कर पाए हैं, अब नई तिथि के अनुसार वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करें। संस्थान भी छात्रों का सहयोग करें ताकि छात्र परीक्षा में शामिल होने से वंचित न रह जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें