फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बांसवारी में आनलाइन प्रवेश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। केराकत विकास खंड के बांसवारी प्राथमिक में शुक्रवार को बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने आनलाइन प्रवेश का शुभारंभ किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने विद्यालय की वेबसाइट लांच की। उसका लिंक को अभिभावकों के बीच शेयर किया गया। इसी वेबसाइट के माध्यम से अभिभावक अपने बच्चों से संबंधित सूचनाएं दे सकेंगे। सूचना विद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। बीएसए ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र प्रताप यादव को इस शुरुआत के लिए बधाई दी। यह भी सुझाव दिया गया कि ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया हर विद्यालयों में प्रारंभ की जाए। अभिभावकों को इससे लाभ मिल सके। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने इस अभिनव पहल की सराहना की। इस अवसर पर अश्वनी सिंह, शिवम सिंह, राजू सिंह, अखिलेश मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें