फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। मुंगराबादशाहपुर-सुजानगंज मार्ग पर मधुपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

बरजीकला मधुपुर निवासी अंकित सिंह (35) गांव के ही शिवनारायण (30) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। गांव के बाहर ही अचानक सामने से आए दूसरी बाइक पर सवार डिहई का पुरा निवासी सुशील पांडेय (40) व अवधेश पांडेय (38) से टक्कर हो गई। जोरदार भिड़ंत में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीएचसी मुंगरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में अंकित सिंह की मौत हो गई। घटना की खबर पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। रो-रोकर उनका बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें