कप्तानगंज मंे हाईवे पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
जिले के सरपतहा और चंदवक थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई और बोलेरो व आटो रिक्शा की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। सरपतहां थाना क्षेत्र के डीह असरफाबाद गांव निवासी बंसू की पत्नी सियारी देवी (55) अपने मायके से घर आ रही थी।
थाना क्षेत्र के गलगला शहीद के पास सड़क के किनारे बैठी थीं। सुल्तानपुर की तरफ से आ रही ट्रक टैक्ट्रर मे टक्कर हो गई। ट्रैक्टर की ट्राली महिला के ऊपर पलट गई। महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर चन्दवक थाना क्षेत्र के अहिरौली गॉंव के पास आटो बोलेरो की टक्कर में टेम्पो सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में चन्द्रकला देवी (35) नन्दनी (19) पूनम (25) निवासी सारेपुर चन्दवक गौरी गोड़ (45) निवासी कपिलधारा वाराणसी, परमा देवी (55) निवासी बलुआ और टैम्पो चालक रामजी गोड़ निवासी वरइछ थाना चन्दवक घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी में भर्ती कराया है।