मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के ग्राम करकोली के पास वाराणसी-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर शनिवार की देर रात शौच करने निकले एक व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जौनपुर भेज दिया। करकोली निवासी श्याम लाल गौतम (50) पुत्र रामकरण गौतम रात में भोजन करने के बाद शौच के लिए घर से 100 मीटर दूर रेलवे ट्रैक के की तरफ गए थे। शौच के दौरान मालगाड़ी आ गई। जिससे उसका सिर कटकर अलग हो गया। एक घंटे तक जब श्याम लाल घर नहीं आया तो घरवाले तलाश शुरू कर दिए। काफी देर बाद रेलवे ट्रैक के पास श्यामलाल का शव मिला। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।