फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद क्षेत्र के महरुपुर मोड़ पर बृहस्पतिवार को ऑटो और मैजिक की टक्कर हो गई। जिसमें महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के पक्खनपुर गांव निवासी शमशेर सिंह (48) अपनी पत्नी चंदा सिंह (45), पुत्र आर्यन सिंह ( 22), रजत सिंह (18) के साथ मुंबई में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करते थे। इसी माह 17 तारीख को भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए घर आ रहे थे। ट्रेन से वाराणसी उतरकर ऑटो रिक्शा रिजर्व करके घर जा रहे थे। इस दौरान महरुपुर मोड़ के पास सामने से आ रही टाटा मैजिक ने ऑटो में टक्कर मार दिया। इससे ऑटो पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार शमशेर सहित सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने शमशेर सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें