खेतासराय। खेतासराय रेलवे स्टेशन के आउटर पर तरगहना गांव के पास शनिवार की देर शाम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि चकसा ग्यास मनेछा निवासी राधेश्याम (50) पारिवारिक कलह से नाराज होकर घर से निकले थे। वे ऑटो चलाते थे। परिवार में पत्नी, पांच बेटियां और एक बेटा हैं। ट्रेन से कटकर उनकी मौत हुई है। बेटे दीपक ने शिनाख्त की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।