आज होने वाले नामांकन के लिए सभी तैयारियां पूरीं
संवाद न्यूज एजेंसी
मछलीशहर। अधिवक्ता संघ भवन में मंगलवार को अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। सोमवार को प्रकाशित 335 मतदाताओं के नाम में एक और नाम की वृद्धि की गई। अब 336 मतदाता मतदान में भाग लेंगे। बुधवार से नामांकन शुरू होगा।
एल्डर्स कमेटी/चुनाव कमेटी के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा की अध्यक्षता में समिति की अंतिम मतदाता सूची को नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया। एक अधिवक्ता के नाम पर असमंजस था इसे विचार विमर्श के बाद सूची में शामिल किया गया। अब मतदाता सूची में 336 नाम शामिल हैं। चुनाव समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि 24 एवं 26 दिसंबर को 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन होगा। नामांकन अध्यक्ष,वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रकाशन, पुस्तकालय, प्रशासन, आय व्यय निरीक्षक, सदस्य कार्यकारिणी आदि पदों के लिए नामांकन होगा।