फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट न होने से फिर गई एक की जान, |गड्ढे में पलटी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। स्थानीय थाने के समीप खड़ी ट्रक से बचने की कोशिश में अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। एक दिन पहले ही मछलीशहर और नेवढ़िया थाना क्षेत्र में भी सड़क हादसों में दो बाइक सवारों ने जान गंवा दी थी। उन्होंने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

सिंगरामऊ निवासी राहुल सिंह (32) सोमवार की शाम राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज के पास किसी दोस्त के घर गए थे। देर रात वापस लौटते समय थाने के समीप खड़ी ट्रक को अचानक सामने देखकर ब्रेक लगाया, जिससे बाइक असंतुलित होकर गड्ढे में चले गई। हादसे में राहुल के सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक राहुल के पिता कुंवर साहब सिंह कस्बे के ही राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। परिवार में माता-पिता, पत्नी के अलावा सात साल का पुत्र है। घटना के बाद से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ विनीत मोहन पाठक ने बताया कि सड़क किनारे गड्ढे में बाइक जाने से राहुल के सिर में चोट आई, जिससे मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें