फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा मोड़ के पास बुधवार को दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में महिला समेत दो अन्य लोग घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर एक घायल को वाराणसी रेफर कर दिया गया। खेतासराय थाना क्षेत्र के यूनुसपुर गांव निवासी मो. जैद (23) पुत्र मो. आमिर अपने रिश्तेदार नुसरत (35) पत्नी खुर्शीद को दवा दिलाने के लिए बाइक से खुटहन क्षेत्र के गौसपुर जा रहा था। खुटहन क्षेत्र के तिघरा मोड़ के पास सामने से आ रहे बाइक सवार अहिरोपरशुरामपुर निवासी वहीद (18) पुत्र मुख्तार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पीएचसी सोंधी लाया गया। यहां मो. जैद और वहीद की हालत गंभीर देख कर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मो. जैद की जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीद को बीएचयू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें