फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रैक्टर बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज। सुजानगंज-बदलापुर मार्ग पर बलुआ बाग स्थित पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की शाम ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि लोग दो घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के फतनपुर थाने के भीटी निवासी रामबरन गुप्ता शादी का निमंत्रण बांटकर बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक पर रामबरन के पिता प्रेमचंद गुप्ता व उनकी बेटी खुशी भी सवार थे। रास्ते में सुजानगंज-बदलापुर मार्ग पर पेट्रोल टंकी के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। जहां डॉक्टर ने प्रेम प्रेमचंद गुप्ता (70) को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें