फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अनियंत्रित कार की चपेट में आने से एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। गोरारी की पुलिया के पास रविवार को अनियंत्रित कार ने दो बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क के किनारे ऑटो गैरेज में खड़ी अन्य बाइकों से भी टकरा गई। इसमें चार बाइक सवार घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। खुटहन निवासी मनोज कुमार (30), आनंद कुमार (18) एक बाइक पर व दूसरी बाइक पर नदौली निवासी दिलीप सिंह (32), श्याम नारायण सिंह (60) खेतासराय की तरफ आ रहे थे। गोरारी की पुलिया के पास शाहगंज जा रही अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दोनों बाइक पर सवार युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें श्याम नारायण की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अनियंत्रित कार सड़क के किनारे शेखर ऑटो गैरेज के सामने खड़े दोपहिया वाहनों से टकरा गईं। जिससे गैरेज में खड़ी चार बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। थाने के उपनिरीक्षक महंगू यादव ने बताया कि कार चालक को हिरासत मे लेकर आवश्यक कारवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें