फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में एक की मौत, आठ महिलाओं समेत 25 घायल

विज्ञापन
राधेश्याम यादव की फाइल फोटो - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को भी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मारपीट की घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि आठ महिलाओं समेत 25 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार नजदीकी अस्पताल में कराया गया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। बदलापुर में एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों ने थाने पर जाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

बदलापुर थाना क्षेत्र के गजहरमऊ गांव में मंगलवार को पुरानी रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चली। इसमें एक पक्ष से राधेश्याम यादव (45), रामचंद्र यादव (43), राहुल (22), विजय (25), उमाशंकर यादव (45), अंकुश (20) और अंकित (18) घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां राधेश्याम और उमाशंकर को हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राधेशयाम की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों में थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। तीन दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें ग्राम प्रधान के पुत्र प्रयास उपाध्याय को चोट आई थी। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इससे पहले भी तीन बार मारपीट हो चुकी है। पुलिस की उदासीनता से बड़ी घटना का अंदेशा बना हुआ है। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
खेतासराय थाना क्षेत्र के गरोठन गांव में मड़हा रखने के विवाद में हुई मारपीट में 11 लोग घायल हुए। इसमें एक पक्ष से कैलाशपति (85), धर्मा देवी (60), मुन्नर (60), किरन (25), लीलावती (35), हरिश्चंद्र (28), लालचंद्र (27), खुशबू (20) और दूसरे पक्ष से सुरेश कुमार (45), चंद्रशेखर (35), कलावती देवी (36) को चोट आई। सभी का सीएचसी सोंधी में उपचार कराया गया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में आठ लोग घायल हुए। इसमें एक पक्ष से रामहित राजभर (50), बहादुर (44), राममिलन (48) और दूसरे पक्ष से रामसुंदर यादव, महेंद्र, गुलाब, सरिता देवी व संजू देवी को चोट आई। पुलिस दोनों पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई में जुटी है। उधर,

मारपीट में घायल की मौत के बाद बदलापुर थाने में आक्रोशित लोगों से वार्ता करते हुए एएसपी ग्रामीण सं- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें