अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छात्रा की मौत हो गई जबकि उसकी सगी बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के काक्षीडीह निवासी संतोष सिंह की दो पुत्रियां सुभि सिंह(11) और स्वाति सिंह (16) समर बहादुर सिंह इंटर कालेज मे पढ़ती हैं।
दोनो बहने ं सुबह साइकल से स्कूल गई थीं। परीक्षा ख़त्म होने के बाद दोनों े साइकिल से साथ साथ आ रही थीं । गरियांव बाज़ार के पास जंघई की तरफ़ से आ रही ट्रक की चपेट में आ गई। सुभि की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि स्वाति सिंह को गम्भीर हालत मे निजी चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी स्थित नाज़ुक बनी हुई है ।
लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया। चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया । पुलिस ने शव को क़ब्ज़े मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । उधर खेतासराय शाहगंज मार्ग पर गोरारी पुलिया के निकट दो बाइक की सीधा टक्कर में दो लोग घायल हो गए ।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सोनिकपुर निवासी अरुणकुमार यादव (30) शाहगंज जा रहे थे और खेतासराय के जमदहा निवासी ज़की (28) वापस घर आरहे थे। गोरारी पुलिया के पास दोनो की आमने सामने टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।