फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: डीसीएम व बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

Fri, 01 Nov 2024 08:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के मडियाहू में बाइक और डीसीएम की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां एक ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना करने वाले ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मडियाहू स्थित नेवढ़िया थाना क्षेत्र के मड़ियाहूं कठिरांव मार्ग पर राजापुर नंबर 3 गांव में शुक्रवार को दोपहर बाद बाइक और डीसीएम की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि पीछे बैठे व्यक्ति की मौत हो गई ।

विज्ञापन


बताया जाता है कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के तरती गांव निवासी देवमणि यादव पुत्र बनवारी 55 वर्ष सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी अपनी बहन के नाती शनि यादव 25 वर्ष के साथ बाइक पर बैठकर हरिहरपुर से तरती अपने घर जा रहे थे।

वह जैसे ही मड़ियाहूं कठिरांव मार्ग पर राजापुर नंबर तीन गांव के पास पहुंचे थे कि सामने की तरफ से आ रही डीसीएम से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए ।आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहू पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने देवमणि यादव पुत्र बनवारी 55 वर्ष निवासी तरती थाना नेवढ़िया को मृत घोषित कर दिया। शनि यादव 25 वर्ष जो गंभीर रूप से घायल था उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर  थाना अध्यक्ष नेवढ़िया पुलिस बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


दुर्घटना करने वाले वाहन व चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें