फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित हर दस की जांच में मिल रहे एक डेंगू के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के पैथालॉजी केंद्रों में जांच में हर दसवां बुखार पीड़ित मरीज डेंगू संक्रमित पाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दीपावली तक डेंगू का संक्रमण पर नियंत्रण की उम्मीद है। रविवार को बदलापुर सीएचसी पर मंगलवार को सीएचसी में 54 बुखार पीड़ितों ने जांच की गई, जिसमें सात लोग डेंगू पीड़ित पाए गए। कस्बे में संक्रमितों की संख्या 397 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में तीन साल में जितने डेंगू के मरीज नहीं मिले उतने मरीज एक माह के भीतर अकेले बदलापुर में मिले हैं। अधीक्षक डॉ. संजय दुबे ने बताया कि सोमवार को सीएचसी में बुखार से पीड़ित 86 ने जांच कराई। जिसमें आठ लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे जबकि मंगलवार को 54 लोगों की जांच में सात डेंगू पीड़ित मिले।
बदलापुर में 2019 में 22 मरीज, 2020 में 5, 2021 में 40 और 2020 में अब तक कुल 390 मरीज मिल चुके हैं। एक माह में ही बदलापुर ने पिछले चार साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। 2019 में जिले में 148 मरीज, 2020 में 21 मरीज, 2021 में 161 मरीज और 2022 में कुल 396 मरीज मिल चुके हैं। मंडलीय स्वास्थ्य टीम के बायोलाजिस्ट डॉ अमित सिंह का कहना है कि दस बुखार पीड़ितों में एक डेंगू का मरीज मिल रहा है। इस समय मौसम डेंगू के एडीज मच्छरों के लिए अनुकूल है।दीपावली तक डेंगू का संक्रमण खत्म के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें