बरईपार। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कान्हापुर गांव में रविवार को रात 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर घरेलू आपूर्ति वाली लाइन पर गिर गया। इससे घरों में हाई वोल्टेज करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। एक युवक झुलस गया। कई घरों में बिजली के उपकरण जल गए। गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर सूचना देकर तत्काल आपूर्ति बंद कराई, स्थिति सामान्य हुई।
कान्हापुर गांव में ट्रांसफार्मर से 440 वोल्ट का तार से गांव में सप्लाई गयी है। रात में करीब साढ़े दस बजे ट्रांसफॉर्मर से जुड़ा 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर 440 वोल्ट सप्लाई वाले तार पर गिर गया। तार गिरते ही घरों में बहुत तेज करंट दौड़ने लगा। उसी समय बिजली के उपकरण जलाने लगे। जितेंद्र विश्वकर्मा (45) उठकर पंखा बंद करना चाहा कि करंट के चपेट में आकर दम तोड़ दिया। वह लॉक डाउन के कारण दिल्ली से घर आए थे। वही बोर्ड के बटन बंद करने उठे अजित (38) भी झुलस गए। गांव के कुलदीप, राम खेलावन, राजेश, पारस सरोज, स्वामीनाथ, शीतला, रामशंकर, बैजनाथ, रतिराम, रामतीर्थ, पारस मौर्य, धर्मेंद्र आदि के घरों में लगे विद्युत उपकरण पंखा, टीवी, कूलर, सहित अन्य उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर फोन करके बिजली कटवाई। सूचना पर पुलिस आकर लाश पोस्टमार्टम के लिए ले गई।